ताज़ा ख़बरें

खंडवा जिले के ग्राम पाडल्या फाटा मैं दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा 11 लोगों की दर्दनाक मौत।

खास खबर

खंडवा जिले के ग्राम पाडल्या फाटा मैं दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा 11 लोगों की दर्दनाक मौत।

मंत्री श्री शाह, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायको ने मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

पीड़ित परिवारों की शासन से हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त।

मृतक के परिजनों को केंद्र से 2-2 लाख और प्रदेश सरकार से 4-4 लाख रुपए की घोषणा।

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने दुखद घटना पर जताया शोक।

खंडवा। विजयदशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चलते खंडवा जिले के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाडल्या फाटा मैं दुखद घटना हो गई जिसमें 11 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई जिसमें बच्चे भी शामिल हे। गांव में धार्मिक उत्सव के चलते अर्दला तालाब में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से हादसे की काली छाया छा गई। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि घटना की जानकारी लगते ही गुरुवार को क्षेत्र की विधायक छाया मोरे के साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, क्षेत्र की विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे नारायण पटेल और पार्टी के पदाधिकारीयो ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शौक व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। दुखद घटना पर केंद्र सरकार की ओर से दो-दो लाख एवं प्रदेश सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपए की घोषणा के अनुरूप कलेक्टर खंडवा द्वारा मृतक परिजनों के खाते में शीघ्र राशि जमा करवाने का आश्वासन दिया गया है। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार सुबह पन्धाना तहसील के ग्राम जामली_राजगढ़ पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के घर_घर जाकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। मंत्री डॉ. शाह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने इस अवसर पर दुर्घटना में घायलों के हर संभव इलाज के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। सुनील जैन ने बताया की मंत्री डॉ. शाह ने मेडिकल कॉलेज खंडवा के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले से फोन से बात कर दुर्घटना के घायल मरीजों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली, और निर्देश दिए कि आवश्यकता हो तो मरीज को इंदौर रेफर किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार एयर एंबुलेंस सुविधा की मदद भी लें। मंत्री डॉ शाह ने इस दौरान मृतकों के परिवार की बेटी सोनू और पिंकी खरते का अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावास में एडमिशन कराने के निर्देश भी दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!