ताज़ा ख़बरें

*स्वच्छोत्सव 2025 : सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘वेस्ट से बेस्ट’ प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन।

विजेता प्रतिभागियों को महापौर द्वारा किया गया सम्मानित।

*स्वच्छोत्सव 2025 : सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘वेस्ट से बेस्ट’ प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन।

विजेता प्रतिभागियों को महापौर द्वारा किया गया सम्मानित।

खंडवा।। नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा सेवा पखवाड़े एवं स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत आज निगम परिसर में 3R Exhibition Competition “वेस्ट से बेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, आशीष राजपूत, MIC सदस्य सोमनाथ काले, दीना पंवार, पार्षद पालीवाल, सुनील जैन, ओम सिलावट तथा आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने कचरे से सुंदर-सुंदर कृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। किसी ने प्लास्टिक बोतल, किसी ने पेपर, फलों के छिलके, कार्टन और मक्के के छिलके जैसे अनुपयोगी सामान का प्रयोग कर आकर्षक प्रोजेक्ट तैयार किए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी कृतियों का निरीक्षण कर बच्चों की सृजनशीलता की सराहना की। आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव सहित मंचासीन अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति देखकर मन प्रफुल्लित हुआ है। यदि ऐसी सोच हर घर में आ जाए तो अपशिष्ट पदार्थ बहुत कम हो जाएंगे। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भी कहा कि “यह कृतियां न केवल वेस्ट मटेरियल का पुनः उपयोग हैं, बल्कि स्वच्छता अभियान में भी बच्चों का अद्भुत योगदान है।”निर्णायकों ने गहन समीक्षा के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। प्रथम स्थान – दिव्यांग छात्रावास, द्वितीय स्थान – उत्कृष्ठ विद्यालय ,तृतीय स्थान – एचएसएस नेहरू स्कूल विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्वच्छोत्सव के समापन दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!