ताज़ा ख़बरें

भाजपा की जिला कार्यकारिणी एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्यों का हुआ स्वागत अभिनंदन।

कॉटन मर्चेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजू जैन का भी अतिथियों द्वारा किया गया स्वागत।

भाजपा की जिला कार्यकारिणी एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्यों का हुआ स्वागत अभिनंदन।

कॉटन मर्चेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजू जैन का भी अतिथियों द्वारा किया गया स्वागत।

खंडवा।। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ ही नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्यों का स्वागत अभिनंदन सी एच ग्रुप एवं कॉटन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के सदस्य राजू चांदमल जैन द्वारा उनके निवास स्थान जैन विला पर ढोल ढमाको एवं उत्साह वर्धन के साथ किया गया। राजू जैन, शुभम जैन एवं अतिथियों द्वारा जिलाअध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्यों का पुष्पमाला पुष्पकुच्छ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने अभी हाल में मध्य प्रदेश कॉटन डिनर एवं ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष राजू जैन के नियुक्त होने पर उनका सम्मान भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ ही सभी उपस्थितजनो ने किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा भाजपा के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं जिला योजना समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी और जिले के विकास में सहयोग देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के संचालन एवं आभार सी एच ग्रुप के शुभम जैन द्वारा माना गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, विधायक नारायण पटेल, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, प्रमोद जैन,अशोक पालीवाल, सुनील जैन,वीरेंद्र जैन, विकास बड़जात्या, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, धर्मेंद्र बजाज,तिलोक पटेल, अनिल विश्वकर्मा पार्टी के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!