ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
13 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 26 सितंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 25.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 15 गिरफ़्तारी वारंट, 37 जमानती वारंट, 71 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 25.09.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 15,200/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 25.09.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना जावर के आरोपी सुरेश पिता मंशाराम भील उम्र46 साल निवासी बैनपुरा कुरबाडा जिला खंडवा के कब्जे से अबैध 21 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा कीमती 2100/- रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी अशोक पिता हुकुमचंद जाति कलाल उम्र 43 साल निवासी जलवा बुजुर्ग के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/- रुपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी अरविन्द पिता रामेश्वर जाति भीलाला उम्र 50 साल निवासी बेडियाव को अवैध शराब बेचते हुये पकडकर आरोपी के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 900/-रुपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी सुरज पिता हिरालालाल कोरकू उम्र 35 साल निवासी दुधकुडिया के कब्जे से देशी प्लेन मंदिरा शराब 12 क्वाटर प्रत्येक मे 180 एमएल एवं 3 बियर 750 ML कुल कीमती 1950/-रुपये की जप्त की गई। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 25.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 13 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 07 प्रकरणों मे 07 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 05 प्रकरण मे 06 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरण मे 03 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 09 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!