ताज़ा ख़बरें

जीपीएम पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान सभी प्राचार्यों से पुलिस की अपील

जीपीएम के सभी प्राचार्यों से पुलिस की अपील - " बनें साइबर जागरूकता अभियान के ध्वजवाहक

जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा में जिले के समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीईओ श्री तिवारी द्वारा एक प्रशिक्षण सत्र पुलिस विभाग को उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत के निर्देश पर डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा एवं साइबर सेल टीम द्वारा उपस्थित प्राचार्यों को साइबर सुरक्षा के महत्व और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान शिक्षकों को लेटेस्ट साइबर फ्रॉड ट्रेंड्स के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें –

🔹 USSD कोड डायल कर “अनकंडीशनल कॉल फॉरवर्डिंग” कराने वाले स्कैम

🔹सरकारी योजनाओं और शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम से .apk एक्सटेंशन वाली फाइल के जरिए हैकिंग

🔹 व्हाट्सएप डीपी लगाकर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल

🔹 डिजिटल अरेस्ट जैसे नए ऑनलाइन ठगी के तरीके शामिल थे।

 

साथ ही _CyberDost_ सोशल मीडिया हैंडल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वहां नियमित रूप से साइबर फ्रॉड और उनसे बचाव के सुझाव साझा किए जाते हैं।

उपस्थित सभी प्राचार्यों को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) तथा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर डायल 1930 की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि आमजन किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट कर सकें।

 

डीएसपी साइबर द्वारा दो महत्वपूर्ण थंब रूल्स भी बताए गए –

1️⃣ रुको, सोचो, फिर एक्शन लो।

2️⃣ अनजान नंबर, अनजान लिंक और अजनबी फ्रेंड रिक्वेस्ट से सतर्क रहें।

 

पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत ने संदेश देते हुए कहा कि –

“हर नागरिक का जागरूक होना साइबर अपराध से बचाव की सबसे बड़ी ताकत है। गुम या चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्टिंग से लेकर ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत तक, प्रत्येक घटना पर तत्काल कार्रवाई के लिए साइबर पोर्टल और डायल 1930 का प्रयोग अवश्य करें।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!