ताज़ा ख़बरें

खरगोन खंडवा के सांसद का स्वागत कर राजू जैन ने कपास पर मंडी टैक्स को लेकर की विस्तार से चर्चा।

खास खबर

खरगोन खंडवा के सांसद का स्वागत कर राजू जैन ने कपास पर मंडी टैक्स को लेकर की विस्तार से चर्चा।

खंडवा। उद्योगपति राजू जैन, खंडवा के निवास स्थान – जैन विला, कहांन नगर मे खंडवा के के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खरगोन बड़वानी के सांसद गजेंद्र पटेल पहुंचे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन बताया कि राजू जैन ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल का स्वागत व अभिनंदन करते हुए सांसद द्वय के समक्ष प्रदेश में कपास के ऊपर मंडी टैक्स को कम करने एवं व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की, दोनों सांसदो ने आश्वासन दिया कि माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष कपास पर मंडी टैक्स को कम करने के लिए पूर्ण प्रयत्न करेंगे एवं निकट भविष्य में ही आपके कॉटन ग्रुप के साथियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेंगे | राजू जैन के निवास पर सांसद श्री पाटिल एवं पटेल के साथ शुभम जैन,जय पाटिल, विजय राठौड़, सुनील जैन श्याम पाटीदार , विजय महाजन इंदल पवार सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!