राजस्थान

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को गुफा शरीफ गंगाधर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में गुफा शरीफ पर अंजुमन कमेटी सदर सलीम खान और शिक्षाविद शमीम आलम ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर रुधीरा बल्ड सेंटर झालावाड़ टिम द्वारा कुल 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया पैगंबर मोहम्मद साहब की सीरत, उनके जीवन मूल्यों और आदर्शो को अपने जीवन में उतरने की प्रेरणा लेते हुए रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में गंगाधर चौमहला चिश्तीपुरा के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सुसनेर विधायक भैरो सिंह (बापू) भी कार्यकर्ता के साथ शिविर में पहुंचे इस दौरान अंजुमन कमेटी सदर सलीम खान, शमीम आलम, इमरोज खान व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!