ताज़ा ख़बरें

नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली संपन्न

खास खबर

नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली संपन्न

खण्डवा//राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक नेत्र रोग विभाग के तत्वाधान में मनाया जा रहा है l इसी क्रम में शनिवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह जिला चिकित्सालय खंडवा में डीन डॉक्टर संजय कुमार दादू और सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं, नर्सिंग ऑफिसर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा जन जागरूकता रैली आयोजित कर नागरिकों को नेत्रदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया l नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चांदनी करोले एवं डॉक्टर मनोज बालके द्वारा इस अवसर पर नागरिकों को बताया गया कि राष्ट्रीय दृष्टि हीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है l उन्होंने नागरिकों को समझाया कि नेत्रदान महादान है, हमें अपने परिवार, समाज एवं अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने हेतु जागरूक करना चाहिए l नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जनजागरुकता लाना है l इस अवसर पर डॉ आनंद ओनकर नेत्र रोग विशेषज्ञ, आर.एम.ओ. डॉक्टर कलमें, नर्सिंग इंचार्ज रीटा रायमले, मेट्रन रेणुका मेंलुंदे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!