
मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित जिलों के लिए श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) मुजफ्फरनगर ने राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया। शुक्रवार को गुरुद्वारा गांधी कालोनी में संगत ने एकत्र होकर आटा, दाल, चावल, तेल, मसाले, चाय पत्ती, पानी की बोतलें, दवाइयां, तिरपाल और मच्छरदानियां समेत जरूरत का सामान इकट्ठा किया। अरदास कर ट्रक को पंजाब के लिए रवाना किया गया।
सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान और महासचिव अजीत सिंह मलिक ने बताया कि गुरु की सीख के अनुरूप जरूरतमंदों की मदद करना हर सिख का पहला कर्तव्य है। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है, जिन्हें राहत पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया।
राहत सामग्री भेजने के अवसर पर मदन सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह गंभीर, हरजीत सिंह चावला, रविंद्र सिंह गंभीर, हरजीत सिंह गुराया, धनप्रीत सिंह बेदी, गुरुचरण सिंह बराड़, गुरचरण सिंह झझ, रणजीत सिंह राजपाल, कश्मीर सिंह चाहल, जसबीर सिंह गिल, जसविंदर सिंह बग्गा, स्वीटी बेदी, जगप्रीत सिंह छाबड़ा, वजीर सिंह राजा, इकबाल सिंह नारंग, सुरेंद्र सिंह गंभीर, स्वर्णजीत सिंह बुद्धिराजा, हरप्रीत सिंह सन्नी, जसप्रीत सिंह मोंटू चावला, मोहन सिंह खालसा, प्रभजोत सिंह रिंकू, जगप्रीत सिंह नागपाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, देवेंद्र सिंह चड्ढा, रंजीत सिंह राजपाल समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। सभी ने एक स्वर में कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।







