ताज़ा ख़बरें

सिवनी – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD POWER के कुख्यात तस्कर हाकिम खान समेत नागपुर-पुणे से अजहर और विकास गिरफ्तार


सिवनी जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए एक अंतरराज्यीय एमडीएमए पाउडर तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संबंध सिवनी के कुख्यात तस्कर हाकिम खान से था। पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर और पुणे से आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दिनांक 20 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी श्री किशोर वामनकर ने विशेष सूचना के आधार पर सिवनी के सूफीनगर गांधी वार्ड निवासी हाकिम खान को छिंदवाड़ा रोड बायपास से एमडीएमए पाउडर बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर अपराध क्रमांक 719/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वह एक अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने किया। उनकी टीम में शामिल अधिकारी और जवानों का योगदान सराहनीय रहा..
सउनि दिनेश रघुवंशी
प्र. आर. योगेश राजपूत
शेखर बघेल
अमर उइके
परवेज़ सिद्दीकी
सुजान बघेल
आरक्षक अजेन्द्र पाल
अनिल वर्मा
मजहर कुरैशी
प्रशांत गजभिये
साइबर सेल से सउनि देवेंद्र जायसवाल, आरक्षक अजय बघेल और विनय चौरिया की भूमिका भी अहम रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!