खरगोनमध्यप्रदेश

पौधारोपण और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ मनाया गया विमुक्ति उत्सव दिवस

खरगोन त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

पौधरोपण और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ मनाया गया विमुक्ति उत्सव दिवस

 

  📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन 31 अगस्त 2025। विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय विकास विभाग द्वारा 31 अगस्त को विमुक्ति उत्सव दिवस का आयोजन तीर्थ वृक्ष मेहरजा परिसर में किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, सहायक संचालक श्रीमती कविता आर्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भारतमाता की पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

सहायक संचालक श्रीमती आर्य ने भारत सरकार की योजना फ्री कोचिंग फॉर डीएटी स्टूडेंट्स अंडर सीड स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योजना में विद्यार्थियों के पंजीयन करने पूरे देश में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर एवं खरगोन जिला प्रथम स्थान पर है, जो हमारी उपलब्धि है। नीट की तैयारी कर रहे कालबेलिया समाज के छात्र श्री अंबाराम नाथ ने अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। समाज प्रतिनिधियों ने जाति प्रमाण पत्र, आवास, भूमि के पट्टे, इत्यादि सहित समाज के विकास की अन्य मांगे रखी तथा श्री राजेश नायक के नेतृत्व में सहायक संचालक को सुझाव पत्र सौंपा।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दिव्यांशी राठौर और ग्राम करियापुरा, चंदावड एवं धूलकोट की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। अंत में सहभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्णराज राठौर और आभार व्यक्त श्रीमती कविता आर्य ने किया। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय समुदाय जिला अध्यक्ष श्री राहुल राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार सहित जिलेभर से 14 से अधिक विमुक्त ग्रामीण समुदाय – बंजारा, कालबेलिया, नट, पारदी, गाड़िया लोहार, बागरी, धनगर, हरबोला, उदासी एवं सिकलीगर समाज के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और विद्यार्थी शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!