राजस्थान

चौमहला स्टेशन पर पारसनाथ एक्सप्रेस एवं स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिला अध्यक्ष अंशुल पटेल के नेतृत्व संगठन के पदाधिकारियों,किसानों,व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

भा.की.यू.जिला अध्यक्ष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कई लंबे समय से किसानों,व्यापारियों एवं आम नागरिकों की तरफ से ट्रेन नंबर 12471/72/73/74/75/76/77/78 एवं ट्रेन नंबर 12941/42 का ठहराव के लिए कई बार रेल मंत्रालय एवं अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है जिसके बाद भी गुजरात इलाज के दौरान मरीजों को एवं कटरा व्यास श्रद्धालुओं को तथा विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर तीर्थ स्थल उन्हेल आवागमन में श्रद्धालुओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है अगर उक्त ट्रेनों का ठहराव चौमहला स्टेशन पर विभाग द्वारा किया जाता है तो लाखों यात्रियों को सुखद सफर में सहायता मिलेगी।

ज्ञापन देने के दौरान अंशुल पटेल जिला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाहर,हेमराज कालरा,जगदीश शर्मा,राधेश्याम शर्मा,ओमप्रकाश टेलर,सीताराम वर्मा,ईश्वर विश्वकर्मा,भेरू सिंह,भंवर मोदी,सुरेश शर्मा, करण सिंह,तूफान सिंह,अजीत जोधाणा,आकाश जैन आदि किसान,व्यापारी,आम नागरिक आदि उपस्थित रहे।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!