पिछले 24 घंटों में किसी भी तहसील में नहीं हुई वर्षा दर्ज
—
खण्डवा//पिछले चौबीस घंटों में खंडवा जिले की किसी भी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 24 जुलाई तक जिले में 350 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 232.4 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 242 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 233 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 162 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 207 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 318 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
2,513 Less than a minute









