ताज़ा ख़बरें

धार्मिक सामाजिक एवं विराट कवि सम्मेलन को लेकर चर्चित तुलसी उत्सव समिति के सफलतम 100 वर्ष हुए पूर्ण,

श्री तुलसी उत्सव समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,

धार्मिक सामाजिक एवं विराट कवि सम्मेलन को लेकर चर्चित तुलसी उत्सव समिति के सफलतम 100 वर्ष हुए पूर्ण,

श्री तुलसी उत्सव समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,

29 जुलाई से प्रारंभ तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत होगी कई प्रकार की प्रतियोगिताएं,

खंडवा।। श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति खंडवा की तुलसी उत्सव 2025 को लेकर माणिक्य स्मारक वाचनालय में बैठक आहूत की गई। जिसमें बहु प्रतीक्षित तुलसी उत्सव को मनाने के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष चटकेले की अध्यक्षता एवं संरक्षक नारायण नागर व सुनील सकरगाये की सहमति से नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई। समाजसेवी व समिति के विशेष सहयोगी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा की श्री तुलसी उत्सव समिति का 100 वर्षों का अपना एक लंबा इतिहास रहा है जिसके माध्यम से धार्मिक सामाजिक आयोजनों के साथ परंपरा अनुसार विशाल कवि सम्मेलन एवं देश के प्रसिद्ध कवि को तुलसी माखन सम्मान से भी पुरस्कृत किया जाता रहा है। समिति की इस वर्ष की कार्यकारिणी में अध्यक्ष आशीष चटकेले, महामंत्री दिनेश पालीवाल, सचिव भावेश बिल्लोरे, उपाध्यक्ष जितेंद्र बरोले, भूपेंद्र सिंह चौहान, रितेश चौहान, सह सचिव मंगलेश शर्मा, मनोज मंडलोई, मंगलेश सिंह तोमर, श्याम सोनी, कोषाध्यक्ष संजय दुबे का मनोनयन किया गया।नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष चटकेले व सदस्यों की उपस्थिति में तुलसी उत्सव के आयोजित कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मानने का प्रस्ताव लिया गया जिसके अंतर्गत 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। तुलसी उत्सव का शुभारंभ 29 जुलाई मंगलवार को प्रातः 09 बजे सराफा स्थित तुलसी उद्यान में तुलसीदास की प्रतिमा का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया जायेगा। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगितायें तीन वर्गों में प्राथमिक वर्ग स में पहली से पांचवी कक्षा, माध्यमिक वर्ग ब में छठवीं से आठवीं कक्षा एवं हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी वर्ग अ में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के छात्र- छात्राएं प्रतिभागी होंगें। प्रतियोगिताओं में चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान, भजन, लघुकथा, तात्कालिक भाषण, भाषण, वाद-विवाद, नाटक/ एकांकी, फैंसी ड्रेस, रामचरित्र मानस के पद के धाराप्रवाह छंद पठन का आयोजन निर्धारित है। अंत मे इन सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे परितोषित किया जायेगा। समस्त कार्यक्रम का स्थल माणिक्य स्मारक वाचनालय रहेगा।
इस सभी विषयों पर चर्चा हेतू समिति के सदस्य सुनील जैन, नारायण बाहेती, अखिलेश गुप्ता,सत्येंद्र सोहनी, मनोज जोशी, विवेक माहेश्वरी, शशिकांत तिवारी, आलोक खेड़ेकर, वासुदेव पवांर, प्रदीप कानूनगों, मनीष मालाकार, अनिल बाहेती, विकास शुक्ला, शिरीष कानूनगों, प्रफुल्ल मंडलोई, डॉ राधेश्याम पटेल, जितेंद्र उपाध्याय, मनोज लाड़, डॉ प्रशांत डोंगरे, सर्वेश राठौर, मनीष अग्रवाल, मातृशक्ति में सीमा भावसार, चेतना शर्मा, भावना बिल्लोरे, सरिता महोदय, योगिता माहेश्वरी,पूजा जैन उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा आशीष चटकेले द्वारा प्रदान की गई। संचालन भावेश बिलोरै द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं आभार मंगलेश तोमर ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!