ताज़ा ख़बरें

भील समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर में टंट्या भील मामा की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण,

विधायक छाया मोरे ने धर्मशाला में यात्रियों की सुविधा के लिए के लिए कई घोषणाएं की।

भील समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर में टंट्या भील मामा की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण,

विधायक छाया मोरे ने धर्मशाला में यात्रियों की सुविधा के लिए के लिए कई घोषणाएं की।

खंडवा।। भील समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर में शनिवार को महान क्रांतिकारी टंट्या भील मामा की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भील समाज के लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि टंट्या भील को “भारतीय रॉबिन हुड” के नाम से जाना जाता है, 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले एक अद्वितीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 4 अप्रैल 1842 को ग्राम बड़ोदा अहिर, तहसील पंधाना, जिला खंडवा में हुआ था। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा की पंधाना विधायक छाया मोरे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने टंट्या भील मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर विधायक छाया मौरे ने भील समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के लिए 2 कूलर,11छत के पंखे, 11 पंलग दिए गादी,रजाई,कम्बल सहित, 3 किलो वॉट सौर ऊर्जा का पैनल की घोषणा की,साथ ही इस अवसर पर विधायक छाया मोरे ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि टंट्या मामा केवल एक योद्धा नहीं थे, बल्कि एक विचार थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई और आदिवासी समाज के स्वाभिमान की रक्षा की। विधायक छाया मोरे ने कहा कि आज का समय भी हमसे यही मांग करता है कि हम शिक्षित बनें, संगठित रहें और निरंतर संघर्ष करते रहें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे टंट्या मामा के जीवन से प्रेरणा लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!