बिस्टान माईको उद्वहन सिंचाई परियोजना जल उपभोक्ता संस्थाओं के निर्वाचन कार्यक्रम 2025 घोषित
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन जिला अंतर्गत बिस्टान माईको उद्वहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत जल उपभोक्ता संस्थाओं के कुल 13 नंबर, जल उपभोक्ता संस्थाओं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के एक तिहाई सदस्य तथा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सामान्य निर्वाचन-2025 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी। जिसमें सबसे पहले भू-धारकों की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 18 जुलाई को भू-धारकों की सूची के विरुद्ध प्राप्त आपत्तियों पर विचार और संशोधन किया जाएगा। 21 जुलाई को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा, जबकि 23 जुलाई को नाम सम्मिलित करने या निकालने के आवेदन लिए जाएंगे और 25 जुलाई को आपत्तियों की अंतिम तिथि होगी। 28 जुलाई को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया 01 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगी, जिसमें 8 अगस्त को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि है। 11 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की जांच और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। 18 अगस्त तक अपरान्ह 03 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापसी की अंतिम दिनांक रहेगी। 21 अगस्त को निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन और निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। मतदान 04 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना की जाएगी। 08 सितंबर को मतगणना का सारणीकरण और परिणामों की घोषणा की जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया 12 सितंबर से प्रारंभ होगी, जिसमें मतदाता सूची का प्रदर्शन और निर्वाचित सदस्यों को सूचना भेजी जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 18 सितंबर नाम निर्देशन की प्राप्ति पुर्वान्ह 11 से 12 बजे तक, नाम निर्देशन जांच अपरान्ह 12ः30 से 01 बजे तक, नाम वापसी अपरान्ह 01 बजे से 01ः30 बजे तक, अंतिम सूची प्रकाशन अपरान्ह 02 बजे, मतदान अपरान्ह 03 से 05 बजे तक और मतगणना की समस्त प्रक्रिया 18 सितंबर को संपन्न होगी।