ताज़ा ख़बरें

खाद कंपनियों की मनमानी के विरोध में परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ द्वारा एसडीएम (राजस्व)पखांजूर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ के नाम से ज्ञापन सौपा गया

विजय कुमार माजूमदर
त्रिलोक न्यूज़ पखांजुर परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष असीम पाल एवम समस्त परोलकोटे के कृषि आदान विक्रेताओ द्वारा एक गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान खरीफ सीजन 2025 में खाद कंपनियों द्वारा डीएपी एवं यूरिया खाद के दामों में मनमानी रूप से वृद्धि की गयी है। इन खादों को क्षेत्र के व्यापारियों को अत्यधिक दरों पर मजबूरीवश क्रय कर विक्रय करना पड़ रहा है।इसके साथ ही, कंपनियाँ खाद के साथ अनचाहे उत्पादों जैसे नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मुक्ता पावर, अपना पावर को लदान स्वरूप अनिवार्य रूप से जोड़कर दे रहा हैं। यदि विक्रेता यह लदान नहीं लेते हैं तो डीएपी व यूरिया खाद परलकोट क्षेत्र के विक्रेताओं को सप्लाई नहीं किया जाता ।इन अनचाहे उत्पाद (लदान)को क्षेत्र के किसान नहीं खरिदते जिससे खाद विक्रेताओं को आर्थिक नुक़सान पहुंच रहा है।इस अव्यवस्था के विरोध में परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ द्वारा दिनांक 30/06/2025को एसडीएम (राजस्व)पखांजूर के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अपर संचालक कृषि, रायपुर एवं कलेक्टर कांकेर के नाम पर सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से खाद कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने, मूल्य नियंत्रण करने तथा अनचाहे लदान व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कीया गया। ज्ञापन सौप ने परलकोट क्षेत्र (कापसी, पखांजूर, बांदे) के सभी पंजीकृत खाद विक्रेता उपस्थित थे कृषि आदान विक्रेता संघ समस्त संबंधित विभागों एवं शासन से यह निवेदन करता है कि इस समस्या पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए एवं उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि कृषि आदान विक्रेताओं एवं किसानों को राहत मिल सके। अन्यथा क्षेत्र में संचालित समस्त कृषि आदान विक्रेतागण एक साथ खाद विक्रय करना पूर्णतया बंद कर देंगे, जिसकी संपुर्ण जवाबदेही छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रशासन की होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!