
एमपी बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष, चुनाव पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान
..
एमपी बीजेपी के नए कप्तान के लिए सुगबुगाहटें तेज हो चुकी हैं। प्रदेश बीजेपी को 2 जुलाई को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
एमपी बीजेपी के नए कप्तान के लिए सुगबुगाहटें तेज हो चुकी हैं। प्रदेश बीजेपी को 2 जुलाई को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 30 जून से शुरु होगी और 2 जुलाई तक चलेगी। मध्यप्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आएंगे और चुनाव के अहम चरण की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल होंगे और अगले दिन यानि 2 जुलाई को बीजेपी की बैठक में नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एमपी में चुनाव के लिए पूरा संगठन तैयार है।










