एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता
आज फिर सजेगी टैगोर पार्क में संगीत की महफिल ,
खंडवा। किशोर दा की नगरी में शहर के संगीतप्रेमी श्रोताओं के लिए हर रविवार टैगोर पार्क में संगीत संध्या का आयोजन किया जाता है।महापौर अमृता अमर यादव एंव निगम प्रशासन द्वारा की गई अनुमति के पश्चात करोओके क्लब खंडवा द्वारा खंडवा द्वारा प्रति रविवार को टैगोर पार्क में गीतों की महफिल सजती है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आज भी रविवार को कराओके क्लब खंडवा द्वारा शाम 6:30 से 9 बजे तक संगीत संध्या का कार्यक्रम होगा।कराओके क्लब खंडवा पैनल के डॉक्टर प्रशांत डोंगरे,सत्येंद्र सोहनी, आलोक खेडेकर एवं गोपाल भारद्वाज ने सभी संगीत प्रेमियों को कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है।










