
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
*कटनी*- पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा चलाए जा रहे अपराधो पर रोक लगाने अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 24/05/25 को थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा की टीम द्वारा चोरी गई चार भैंस, एक पिकअप, एक मोटर साईकिल तथा एक रस्सी सहित पशु चोर गिरोह के पांच बदमाशो को गिरफ्तार कर न्यायालय कटनी पेश कराया गया।
दिनांक 22/05/25 को फरियादी दिनेश पिता गया प्रसाद यादव निवासी बहोरीबंद ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 16/05/25 की रात उसके घर में बनी सार का दरवाजा खोलकर कोई बदमाश 04 नग भैंस चोरी कर ले गया है अभी तक तलाश करने पर भैंस नही मिली है रिपोर्ट पर अप क्र 184/25 धारा 331(4), 305 बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23/05/25 का रात पशु चोरी गिरोह के (1) मरू उर्फ नरेन्द्र यादव पिता लोचन यादव उम्र 36 साल (2) गोठल उर्फ नरेन्द्र यादव पिता लोचन यादव उम्र 38 साल दोनो निवासी मडई पथरोई थाना सिहोरा जिला जबलपुर (3) मोनू यादव पिता नेमचन्द्र यादव उम्र 20 साल (4) चाटा उर्फ आनंद यादव पिता बाबू लाल उम्र 36 साल दोनों निवासी माला बुडागर थाना गोसलपुर जिला जबलपुर (5) राजेश चौधरी पिता रामप्यारे चौधरी उम्र 36 साल निवासी पुरैना थाना पनागर जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर भखरी हार ग्राम दिनारी खम्हरिया थाना सिहोरा जिला जबलपुर से चोरी गई चार नग भैंस घटना में प्रयुक्त एक पिकअप तथा एक मोटर साईकिल व एक रस्सी जप्त कर आज दिनांक 24/05/25 को गिरफ्तार आरोपियो को माननीय न्यायालय कटनी पेश कराया गया।
*भूमिकाः- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी सुरेन्द्र शर्मा, सउनि अजय सिंह, आर. अतुल श्रीवास्तव, कोमल शा, आशुतोष सिंह, दीपक सिंह, आकाश साहू की विशेष भूमिका रही*









