थाना जावर ने अपह्ता को किया बरामद एवं आरोपी को किया गिरफ्तार
खण्डवा – दिनाँक 22.04.2025 को थाना जावर पर फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया दिनाँक 22.04.2025 को दोपहर करीबन 03.00 बजे उसकी नाबालिग लडकी उम्र 16 साल 03 माह की गाँव में गई थी, जो नही मिल रही है, जिसे शंका है कि कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं 115/25 धारा 137(2) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक खंडवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक खंडवा से अपह्ता की त्वरित दस्तयाबी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिस पर थाना जावर से विवेचक उप निरी राजेन्द्र राठौर द्वारा अपह्ता की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये थे एवं सतत पतारसी की जा रही थी, बाद सायबर सेल की मदद से अपह्ता को आरोपी ओम पिता रंजन गोस्वामी उम्र 21 साल निवासी बैलट घाट कटनी जिला कटनी मध्य प्रदेश के कब्जे से अथक प्रयास करने के उपरान्त जिला कटनी से बरामद किया एवं कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 87,64(2)(m) भा.न्या.सं. एवं 5 एल /6 पाक्सो एक्ट बढाई जाकर आरोपी ओम को गिरफ्तार किया गया, जिसे दिनांक 25.05.25 को माननीय न्यायालय खंडवा के समक्ष पेश किया जावेगा।










