एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
68 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 12 मई 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 11.05.25 को कुल 11 जमानती वारंट, 36 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 11.05.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना पदमनगर के आरोपी सौरभ पिता श्रीराम रिल उम्र 28 साल निवासी संतोषी माता वार्ड खण्डवा के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 16 क्वाटर जो किमती करीबन 1280/-रूपये की अवैध शराब जप्त किया। थाना जावर के आरोपिया प्रमिलाबाई पति देवेन्द्र उम्र 54 साल निवासी ग्राम भकराडा के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1100/-रु की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी कडवाजी पिता सुदंरलाल भीलाला उम्र 47 साल नि. पिपलकोटा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 560/-रुपये की जप्त की गई। आरोपिया रुपालीबाई पति बिसन उम्र 42 साल निवासी ग्राम जामनिया टांडा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640/-रुपये की जप्त की गई। आरोपिया बीनाबाई पति मंशाराम उम्र 22 साल नि.ग्राम जलवाबुर्जुग सोनारवाला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपीया मांगीबाई पति भागीरथ मंसारे उम्र 45 साल नि. गुजली के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1500/- रुपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 11.05.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 68 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 34100/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 11.05.25 को कुल 20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों मे 19 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 01 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।












