कटनीमध्यप्रदेश

थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अदर अपह्रत बालक को ढूंढकर, परिजनों को सुपुर्द किया गया

थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अदर अपह्रत बालक को ढूंढकर, परिजनों को सुपुर्द किया गया

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी दिनांक 30/04/2025 की बात है फरियादिया मुमताज उर्फ मन्नो मंसूरी पति रमजान मंसूरी उम्र 33 साल निवासी विकास गुप्ता अस्पताल के पीछे बंधवा टोला थाना रंगनाथनगर कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि उसका 10 वर्षीय बालक शाम 6 बजे से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने मामला पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया एंव जरिये आरएम के सभी जगह अपह्रत बालक के संबध में पूछताछ की गई । जोकि कड़ी मशक्कतो के बाद अपह्रत बालक को ढूंड़कर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।

उल्लेखनीय भूमिका-

उक्त घटना मामले में- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी ,महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि, रमजान की सराहनीय भूमिका रही ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!