
😔 मृतकों में एक शख्स मध्य प्रदेश का भी …
LIC अलीराजपुर शाखा प्रबंधक श्री सुशील नाथनियाल सपरिवार पहलगाव भ्रमण पर थे जहाँ उनका आतंकवादी हमले में उनका निधन हो गया है।सूरज मेहता न्यूज़ चैनल सभी मृत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इंदौर के MR 10 स्थित अभिनंदन नगर के नथानियेल परिवार ने अपने घर के वरिष्ठ सदस्य सुशील नाथेनियल को खो दिया है। उनके भाई विकास कुमावत बताते हैं कि आतंकवादियों ने पहले सुशील को घुटनों पर बिठाया उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर कर जब उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तब आतंकवादियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। जानकारी के मुताबिक सुशील की बेटी पर भी गोली चलाई गई जो उनके पांव में जाकर लगी है। घटना से पहले सुशील ने अपनी बीवी को वहां से छुपा दिया और खुद आतंकवादियों के सामने जहां खड़े हुए। सुशील LIC अलीराजपुर शाखा में काम करते थे।