
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी – सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले मे नगर निगम कटनी 16 नगर निगमों की सूची में टॉप 3 अग्रणी जिलों में शामिल है। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण मे नगर निगम कटनी ने 93.96 वेटेज स्कोर के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने इस उपलब्धि हेतु निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी प्रकार लगन तथा मेहनत से कार्य करने के लिए कहा।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकारण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। सीएम हेल्पलाइन की परफॉर्मेंस के आधार पर ए. बी.तथा सी. ग्रेड निर्धारित किया जाता है।
आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने के निर्देश दिए हैं । नगर निगम द्वारा मार्च माह में प्राप्त कुल 610 शिकायतों का 55.87 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण किया गया है।













