
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कटनी आज माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्री तलरेजा जी जबलपुर के आदेशानुसार माननीय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्र.जबलपुर श्री मधुर वर्मा जी के निर्देशन में आज कटनी जबलपुर कटनी के बीच ट्रेनों में ओर प्लेटफार्म पर अवैध वेंडर्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्पेशल स्कॉड टीम ने आरपीएफ जबलपुर ओर आरपीएफ कटनी की मदद से रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में 137/138/144/145 कार्यवाही की जिसमें ट्रेन नंबर 12182 दयोदय एक्सप्रेस /17610 पूर्णा पटना एक्सप्रेस/22967अहमदाबाद प्रयागराज एक्सप्रेस में टीम ने कार्यवाही की जिसमें अवैध वेंडरों को विभिन्न प्रकार के खाने पीने के समानों के साथ आरपीएफ कटनी 11 ओर जबलपुर 7 कुल 18 अवैध वेंडर

अग्रिम कार्यवाही हेतु हैंडओवर किये साथ ही 25 अवैध ओर अनियमित यात्रियों पर भी टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रेल राजस्व में लगभग रुपए 18000/ जमा कराया गया












