ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही 39 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
39 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई
खंडवा, 18 अप्रैल 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 17.04.25 को कुल 08 गिरफ़्तारी वारंट, 014 जमानती वारंट, 24 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 17.04.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना मूंदी के आरोपी संजय पिता रामदास उम्र 26 साल निवासी जलवा बुजुर्ग सोनारवाला बैडी के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब मात्रा 07 लीटर कीमती 560/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी सुरेन्द्र पिता लालताप्रसाद जायसवाल उम्र 60 साल निवासी जलकुआ के कब्जे से 08 कच्ची हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब कीमती करीबन 640/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी मदन पिता हरिदास नि. भैसावाटांडा के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 21 क्वार्टर कीमती 1860/- रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी सीताराम सुलपा कोकूर बाराकुंड के कब्जे से 17 क्वटर देशी शराब कीमती 1360/- रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 17.04.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 39 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 20600/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 33 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 17 प्रकरणों मे 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 04 प्रकरणों मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध,धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरण मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 04 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!