ताज़ा ख़बरें

प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट

*प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट*

 

🎯भोपाल। प्रदेश में गुरुवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा, खजुराहो में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज से तापमान में गिरावट की संभावना है। जो तीन दिन में 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव इसका कारण है।

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं का रुख बदलने के कारण तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। तीन दिन में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उधर मैदानी इलाकों में गुरुवार रात का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में पचमढ़ी में रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

 

गुरुवार शाम से हवाओं का रुख उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होने की संभावना है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने लगेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!