
Doctor of Philosophy
in English
श्रीमति विजयलक्ष्मी को पीएचडी की उपाधि
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट। /
पोलिटेक्निक कॉलेज में बतौर व्याख्याता के रुप में पदस्थ विजयलक्ष्मी को पीएचडी की उपाधि प्रदान कि गई है।
उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. शाहनी सुल्तान, डॉ. पुष्पेंद्र तिवारी के निर्देशन में पूरा किया। कुलपति ने अकादमिक परिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा में श्रीमति विजयलक्ष्मी द्वारा प्रस्तुत थीसिस को स्वीकार कर उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री के लिए पात्र घोषित किया है। श्रीमत विजय लक्ष्मी को मिली उपाधि पर क्रांतिसूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. जीएस चौहान, जयपुर युनिवर्सिटी कुलगुरु डॉ. अंकित गांधी, पीजी कॉलेज खरगोन पूर्व प्राचार्य डॉ. आरएस देवडा, हमीदिया कॉलेज भोपाल के प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी, डॉ. मुकेश कुमार ने बधाई दी है।












