ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जिला कलेक्टर नेहा मीना ने टीबी जागरुकता रैली को दिखाई हरी झण्डी

कलेक्टर ने मैं हूँ निक्षय मित्र अभियान के तहत फूड बॉस्केट प्रदान की

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ 13 फरवरी, 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने कलेक्टर कार्यालय से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित टीबी जागरूकता रैली एवं प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

इसी के साथ कलेक्टर ने मैं हूँ निक्षय मित्र अभियान के तहत फूड बॉस्केट प्रदान की गई।

 

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि टीबी के प्रति जागरूकता हेतु इस प्रकार के प्रयास आवश्यक है।

नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं से चर्चा कर उन्हें टीबी सम्बन्धी प्रश्न पूछे एवं विभिन्न माध्यमों से जागरूकता किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। टीबी जागरूकता रैली में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा “टीबी हारेगा देश जितेगा” जैसे नारों के साथ आम जनता में टीबी के प्रति जागरूकता एवं मास्क के प्रयोग हेतु आव्हान किया गया। जागरूकता रैली कलेक्टर कार्यालय से प्रारम्भ होकर जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अवंधती प्रधान, प्रभारी राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम डॉ फैजल पटेल, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग श्री पंकज साँवले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!