ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी 31 जनवरी 2025आज शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी 31 जनवरी 2025 आज शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

*एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित*

आमपुर ब्लॉक से जिला ब्यूरो चीफ सतीष कुमार यादव

डिंडौरी : 31 जनवरी, 2025
आज शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सक्षम जीवन कौशल पर उन्मुखीकरण एवं सेशन मॉनिटरिंग क्वालिटी फॉर्म पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करंजिया श्री राजेश कुमार पांडे, बीआरसी श्री अजय राय, बीएससी श्री अरुण यादव एवं करंजिया के समस्त जन शिक्षक ने भाग लिया और जीवन कौशल सत्रों की निगरानी पर विशेष चर्चा हुई। जिसमें मॉनिटरिंग के लिए सेशन क्वालिटी मॉनिटरिंग फॉर्म की गुणवत्ता में सुधार हो सके। बीआरसी श्री अजय कुमार राय द्वारा यह निर्देशित किया गया की सभी जन शिक्षक सेशन की मॉनिटरिंग करें एवं सेशन क्वालिटी मॉनिटरिंग फॉर्म को गुणवत्ता पूर्वक से भरे इस उन्मुखीकरण के माध्यम से सत्र में गुणवत्ता एवं विद्यालय में सक्षम जीवन कौशल सही प्रारूप से चल सके साथ ही साथ जन शिक्षक को यह निर्देशित किया गया कि संकुल बैठक में सक्षम जीवन कौशल के बारे में चर्चा हो एवं ब्लाक के प्रबंधक को मीटिंग में बुलाकर अपने संकुल की प्रोग्रेस रिपोर्ट को देखें इस दौरान सक्षम जीवन कौशल के जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार एवं ब्लॉक प्रबंधक श्री भागीरथ द्विवेदी सक्षम कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्री बलवीर धाकड़ एवं नोडल श्री चैन कुमार प्यासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!