ताज़ा ख़बरें

30 जनवरी को मनाया जायेगा मद्य निषेध संकल्प दिवस

खास खबर

30 जनवरी को मनाया जायेगा मद्य निषेध संकल्प दिवस
खण्डवा  – आगामी 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रभारी उप संचालक सुश्री निकिता मण्डलोई ने बताया कि इस अवसर पर समाज में मदिरा पान एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे के प्रयोग पर रोकथाम के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि नागरिकों से मदिरा पान त्यागने के संकल्प पत्र भरवाये जायेंगे तथा मद्य पान न करने संबंधी शपथ दिलाई जायेगी। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस दौरान सेमिनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, मानव श्रृंखला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नाटक, गीत, नृत्य जैसे आयोजन भी किये जायेंगे।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!