
एडिटर/संपादक-तनीश गुप्ता
थाना पिपलोद द्वारा वन अमला एवं पुलिस प्रशासन पर हमला करने वाले 06 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खण्डवा-पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा वन अमला एवं पुलिस प्रशासन पर वन भूमि अतिक्रमणकारियो द्वारा किये गये हमले मे आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खंडवा श्री महेन्द्र तारनेकर व डीएसपी मुख्यालय श्री अनिल सिह चौहान के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी पिपलोद निरी. सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पिपलोद के अपराध क्रमांक 495/24धारा109(1),121(1),132,191(1),191(3), 190,324(4),324(5),189(3) बीएनएस, 3/4 सार्व0 सम्पत्ति नुकसान निवा० अधि० के कुल 40 आरोपीयो मे से 18 आरोपीयो को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 15.01.25 को कुल 06 आरोपियों 1. लाखासिंह पिता नानसिंग उम्र 55 साल, 2. इंदरसिंग पिता कालुसिंग उम्र 58 साल, 3. सुखलाल पिता फुलसिंग उम्र 55 साल, 4. सुरसिंग पिता कालुसिंग उम्र 59 साल, 5. सहादर पिता कालुसिंग उम्र 40 साल, 6. प्रताप पिता लाखासिंग उम्र 32 साल सभी जाति भीलाला सभी निवासी ग्राम आमाखजुरी ग्राम भिलाईखेडा को आमा खजुरी के जंगल से आज दिनांक 15.01.25 को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 27.12.24 को वन अतिक्रमणकारी पुरूष एवं महिलाओ द्वारा धारदार हथियार गोफन, पत्थर, लाठियो से एक मत एक राय होकर वन अमले पर जान लेवा हमला किया गया था। तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। फरियादी नरेन्द्र सिंह पिता मोतीलाल पटेल वन परिक्षेत्र गुडी की रिपोर्ट पर से उक्त धारा का अपराध 40 नामजद आरोपी एवं अन्य के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा आरोपीयो की गिरफ्तारी पर 5000-5000/- रूपये इनाम की उदघोषणा की गयी थी।सभी आरोपियों को दिनांक 15.01.25 को न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया।








