
*कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थी अभिभावकों के साथ करेंगे एस एन कॉलेज में विजिट*
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा कॉलेज चलो अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा द्वारा किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ डॉ नागार्जुन बी. गौडा, नोडल अधिकारी, कॉलेज चलो अभियान के मार्गदर्शन में उक्त अभियान का संचालन संपूर्ण जिले भर में किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर दीक्षा भगोरे एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। सहायक नोडल अधिकारी एवं प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने बताया कि कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जाकर उक्त अभियान की जानकारी देकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु प्रेरित किया जा रहा है. इस कार्य में स्कूल शिक्षा विभाग भी उत्साहपूर्वक अपना अद्वितीय सहयोग प्रदान कर रहा है। इस अभियान की अगली कड़ी के अंतर्गत विद्यालय के अध्यनरत विद्यार्थी अपने अभिभावकों सहित प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में विजिट हेतु आएंगे, जहां उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं तथा महाविद्यालय की संपूर्ण जानकारी पीपीटी, शॉर्ट फिल्म, नाटक, व्याख्यान आदि के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कालेज चलो अभियान की संस्था नोडल अधिकारी डॉ रेखा गुंजन ने स्कूल में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया है।
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ मोक्षदा जौहरी ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने एवं हस्ताक्षर करने की शपथ भी दिलवाई।











