ताज़ा ख़बरें

संभागीय संगठन मंत्री, विधायक, महापौर,जिला अध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन पर कुली, वेंडरो एवं टैक्सी ड्राइवरो के साथ सुना मन की बात का कार्यक्रम।

खास खबर

संभागीय संगठन मंत्री, विधायक, महापौर,जिला अध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन पर कुली, वेंडरो एवं टैक्सी ड्राइवरो के साथ सुना मन की बात का कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, सुरेंद्र शर्मा

मन की बात’ कार्यकम प्रेरणादायक और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा। देश में सर्वाधिक प्रचलित प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का 131 वां एपिसोड पूरे देश के साथ ही खंडवा रेलवे स्टेशन पर भाजपा संगठन,जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण रेलवे कुली वेंडर एवं टैक्सी ड्राइवर की उपस्थिति में किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय संगठन मंत्री सुरेंद्र शर्मा का स्वागत जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी ने किया वहीं श्री शर्मा ने उपस्थित जनों का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर संभागीय केंद्र मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि “मन की बात“ कार्यक्रम जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मन की बात“ कार्यक्रम संवाद और सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम है, जो राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक गौरव के लिए प्रेरणादायक है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी तरह प्रदेशभर के बूथों के साथ ही खंडवा जिले में भी बहुत स्तर पर यह कार्यक्रम देखा गया। मन की बात’ कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। प्रधानमंत्री जी के विचारों ने न केवल कृषि, डेयरी, और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी का ’मन की बात’ कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे देश को एकजुट करता है। उन्होंने केरल के उस प्रेरणादायक उदाहरण का उल्लेख किया, जहां एक नवजात बच्चे ने अपनी एक वर्ष से कम आयु में अपने अंग दान किए। इस प्रकार के उदाहरणों से देशवासियों में एक नई प्रेरणा का संचार हुआ है। आप और अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तंवे ने भी प्रधानमंत्री जी के मन की बात की तारीफ करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 2047 भारत के विकसित होने में काफी सहयोगी साबित हो रहा हें, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र की समग्रता के लिए होता है, और उन्होंने हमेशा एकता, उदारता और राष्ट्रहित की बात की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विजन हमें यह सिखाता है कि वह हमेशा राष्ट्र के हित में काम करे और राजनीति से ऊपर उठकर सोचें। उनका यह 10-11 वर्षों से निरंतर चल रहा कार्यक्रम न केवल हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है, बल्कि यह हमें हमारी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की दिशा भी दिखाता है। भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी की विशेष उपस्थिती में खंडवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कुली ,एवं वेंडर्स के साथ मिलकर यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर खंडवा विधायक कंचन तनवे,खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव ,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,पूर्व महापौर सुभाष कोठारी,पूर्व अध्यक्ष सेवादास पटेल ,अरुण सिंग मुन्ना, सुधांशु जैन प्रवक्ता सुनील जैन ,गणेश गुरबानी कार्यक्रम संयोजक अनिल भगत, वीनू जैन, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, भारत पटेल, अनूप पटेल, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, रोहित मिश्रा,प्रदीप यादव, राजेश यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्य

क्रम को बड़ी एलडी के माध्यम से सुना, जिसमें मोदी जी ने अंगो के प्रत्यार्पण के विषय में बताकर दूसरे व्यक्ति के जीवन में उसके महत्व को बताया ।साथ की केरल में धान की सैकड़ों किस्म के बीजों के संरक्षण की बात को बताया गया।कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र शर्मा जी द्वारा कर्नाटक एक्सप्रेस से उतरकर सीधे शिरकत की ओर सभी का इस तरह के आयोजन के लिए आभार जताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!