
संत निरंकारी मिशन द्वारा रविवार को नागचुन पार्क पर सफाई अभियान चलाया गया।
खंडवा। खंडवा स्वच्छता में नंबर वन बने इस हेतु निगम प्रशासन के साथी सामाजिक संस्थाएं भी स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान कर रही हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वच्छता के इस अभियान में संत निरंकारी मिशन द्वारा नागचुन अटल सरोवर पर सफाई अभियान आयोजित हुआ। खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा जल विभाग अध्यक्ष राजेश यादव एवं पार्षद पवन गोस्वामी एवं पार्षद काजल सोनू लालवानी की उपस्थिति में नागचुन पार्क मैं सम्पन्न हुआ।
मानव सेवा और लोक कल्याण की चेतना को साकार रूप प्रदान करने के लिए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान का चौथा चरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 22 फरवरी को सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक माता सुदीक्षा जी के निर्देशानुसार नागचुन में इसका आयोजन किया गया जिसमें नागचुन पार्क की सफाई की गयी।यह अभियान देश भर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नही जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन हैं।जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है माता सुदीक्षा जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर स्वच्छ संतुलित रूप से संजोकर रख सके। स्थानीय ब्रांच खंडवा के मुखी महात्मा जी ने सभी साधसंगत की तरफ से आए हुऐ सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।






