
श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन जैन मंदिर में मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बनाकर चढ़ाया लाडू।
सोमवार को श्री चंद्र प्रभु भगवान का जैन मंदिरों में मनाया जाएगा मोक्ष महोत्सव।
खंडवा। जैन धर्म में जन्म से ज्यादा मोक्ष को महत्व दिया गया है, इसीलिए सामाजिक बंधु 24 तीर्थंकरों के मोक्ष दिवस को मोक्ष कल्याणक महोत्सव मना कर लाडू चढ़ाते हैं। हजारों वर्ष पूर्व 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरो ने झारखंड स्थित मधुबन शिखर जी की 15 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी पर तपस्या करते हुए मोक्ष पाया था। समाज के सचीव सुनील जैन ने बताया की श्रावण शुक्ल की पंचमी के दिन वर्षों पूर्व भगवान मल्लिनाथ में शिखर जी की उच्च पहाड़ी के पवित्र टुक पर तपस्या करते हुए मोक्ष पाया था। 22 फरवरी रविवार को फागुन शुक्ला की पंचमी के दिन खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के साथ बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर की दूसरी तल पर विराजित भगवान मल्लिनाथ की रत्नजडित प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने पूजन अभिषेक एवं शांति धारा कर लाडू चढ़ाकर महाआरती की। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि 23 फरवरी को श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन सोमवार को श्री चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया जाएगा।
रविवार को मोक्ष कल्याणक दिवस पर समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र जैन सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, अनूप बढ़जात्या, महावीर रावका, राजेश कासलीवाल, पंडित नीखलेश जैन,कांतिलाल जैन, प्रेमांशु जैन राजमल जैन, टीकमचंद जैन, डॉक्टर प्रशांत जैन सहित समाज के श्रद्धालु उपस्थित थे।






