उत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरें

मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने आज अपनी शादी की सालगिरह पर 121 जोड़ों का हाथ पीले कराये

भाष्कर मणि त्रिपाठी

बड़हलगंज (गोरखपुर)। मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा 21 फरवरी को बड़हलगंज क्षेत्र के खडेसरी स्थित संस्थान परिसर एवं साई मंदिर प्रांगण में 17वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 121 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे।

समारोह में गगहा, सहजनवां, खजनी, बांसगांव, आजमगढ़, बरहज, सलेमपुर, चंदौली, घोसी, उरुवा, उनवल और मोहम्मदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जोड़ों ने विवाह किया। सभी नवविवाहितों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, ने आयोजन को सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया तथा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता एवं पूनम गुप्ता को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर बधाई दी।

संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है। वहीं सुभासपा के युवा नेता शिखर गुप्ता ने इसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी पहल बताया।

आयोजन में हजारों लोगों के लिए पंडाल, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!