ताज़ा ख़बरें

धनगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खंडवा,-घटना का प्रकरण में आरोपी शिवम द्वारा उसके काका रामलाल के साथ मिलकर उसकी पत्नि नंदनी को ग्राम परेठी ससुराल से घर ले जाने की बात को लेकर उसकी सांस व उसके काका ससुर से गाली-गुफ्तार कर मारपीट की तथा उसके काका ससुर लालसिंह को जान से मारने की नियत से उसके सिर में डंडा मारा जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी धनगाँव उनि निर्मल कन्नोजे के नेतृत्व मे थाना धनगाँव पर अपराध क्र. 283/24 धारा 296, 115(2), 109(1),3 (5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवचना के दौरान आरोपियो 1. शिवम पिता रामचंद्र भील उम्र 24 साल निवासी परेठी 2. रामलाल पिता देवराम भील निवासी परेठी को गिरफ्तार कर दिनांक 29/12/24 को माननीय न्यायालय पेश के किया गया है। जहाँ से दोनों को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!