ताज़ा ख़बरें

पेंशनधारियों को साइबर फ्रॉड से बचने के बताये गए उपाय

खास खबर

पेंशनधारियों को साइबर फ्रॉड से बचने के बताये गए उपाय
खंडवा, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार जिले के साइबर प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी द्वारा पार्वती बाई धर्मशाला में जिला खंडवा के पेंशनधारियों एवं सीनियर सिटीजन को साइबर फ्रॉड से कैसे बचें, इसके बारे में जानकारी दी गई एवं व्हाट्सएप को कैसे इस्तेमाल करना है,मोबाइल के सही इस्तेमाल क्या है तथा फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में कैसे काम किया जाता है इसकी जानकारी दी गई। साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी जागरूक किया गया। कुछ पेंशनधारियों ने अपनी समस्या भी बताई जिसका निराकरण तत्काल किया गया।साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को सभी के मोबाइल पर नोट कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!