ताज़ा ख़बरें

क्रांति सूर्य शहीद बिरसा मुंडा जयंती सम्मान समारोह

मंडला की खास रिपोर्ट

क्रांति सूर्य शहीद बिरसा मुंडा जयंती सम्मान समारोह

संवाददाता इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम चिरी स्थित पुरखा भूमि चौरा पहाड़ में विकासखंड स्तरीय सम्मान समारोह का भव्यता से किया गया आयोजन। आयोजन समिति संयुक्त एसटीएससी ओबीसी मूलनिवासी मोर्चा तहसील शाखा नारायणगंज द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन यहां किया गया है जिसकी रूपरेखा सुबह 10:00 बजे पंजीयन पश्चात 11:00 बजे गोंगों दीप प्रज्वलन दोपहर 12 बजे से अतिथियों का हल्दी चावल से तिलक वंदन कर स्वागत किया गया पश्चात मंचीय अतिथियों द्वारा उद्बोधन की कड़ी में अपने-अपने विचार मंच के माध्यम से रखे गए। वही स्थानीय सांस्कृतिक मंचन टीमों द्वारा संस्कृति से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जनमानस का खूब मन मोहा । उद्बोधन की कड़ी में इंजी. भूपेन्द्र वरकड़े सदस्य जिला पंचायत द्वारा कहा गया कि क्रांति सूर्य धरती आबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बिरसा मुंडा जी की जयंती अवसर पर आज हम सब यहां इकट्ठे होकर याद कर रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा सर्वप्रथम मावा नाटे मावा राज (मेरे गांव में मेरा राज )का नारा दिया जल जंगल जमीन के मालिकाना हक के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले एक युवा जिन्होंने मात्र 25 वर्ष के जीवन काल में पूरी दुनिया में अपनी वीरता और साहस का परचम लहरा कर धरती आबा और क्रांति सूर्य कहलाए । और कोया समाज को जमीन का मूल मलिक बनाया वनों पर उन्हें अधिकार दिलाया आज हमारे पास जो भी है इन्हीं महा पुरुषों की शहादत और संघर्ष की देन है। उद्बोधन की कड़ी में अध्यक्ष जनपद पंचायत आसाराम भारतीया, ताहर सिंह मरावी, ताराचंद्र परते, धन्नूलाल मरावी,रेवत सिंह मरावी,सेवाराम पंद्रो, बबलू सोयाम,सोमवती धुर्वे,अखिलेश वरकड़े,रतन सिंह वरकड़े सहित सामाजिक विचारको ने समाज कल्याण के विषयों पर अपने विचार मंच के माध्यम से रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन जयदेव मार्को द्वारा किया गया।
इस दौरान उपस्थित रहे इमरत लाल धुर्वे,धन्नी परस्ते,बसंत वरकडे, विनय परते,खुमान सिंह मरावी, हरदयाल सिंह मरकाम,धनेश्वरी मसराम,दिलीप मरावी,यशवंत सोयाम,देवा मार्को,दीपक मरावी,रामप्रसाद मलगाम,सहित पुरखा भूमि सेवा समिति कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय जन बड़े संख्या में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!