उत्तर प्रदेश

*अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:

तीन की मौत, 15 घायल*

अयोध्या: आज सुबह अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रुदौली के कूड़ा सादात कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और 15 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक, ट्रैवलर और कार आपस में टकरा गए। इस घटना में कार सवार देवरिया निवासी डॉक्टर और दो युवतियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक हाईवे पर घूम रहा था जब ट्रैवलर और कार उस से जा टकराए। हादसे में घायल हुए 15 यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए रुदौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह हाईवे आए दिन दुर्घटनाओं का गवाह बनता जा रहा है। इसी साल जुलाई में भी एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सितंबर में भी एक बस टक्कर में 15 लोग घायल हुए थे।

पुलिस प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर यातायात को नियंत्रित किया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस घटना ने फिर से हाईवे पर सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Oplus_131072
Oplus_131072
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!