Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दो बूंद जिन्दगी की – पोलियो अभियान अन्तर्गत जनजागरूकता रैली आयोजित,

दो बूंद जिन्दगी की – पोलियो अभियान अन्तर्गत जनजागरूकता रैली आयोजित,

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का दिया संदेश

 

जैसलमेर 28 जून 2024/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस 30 जून 2024 रविवार के वातावरण निर्माण और व्यापक जनजागरूकता के उद्देष्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से शुक्रवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आयोजित रैली में आशा सहयोगिनीयों , प्रशिक्षणार्थी एएनएम , प्रशिक्षणार्थी नर्सिंग कर्मी, आशाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के द्वारा जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को रविवार को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो खुराक पिलाने का संदेष दिया गया।

 

पोलियो जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्नीराम बागडिया द्वारा गडीसर चोराहे सेे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली गड़ीसर चोराहे से रवाना होकर आसनी पथ, गोपा चोक, गांधी चोक होती हुई हनुमान चोराहा पहुंची। रैली में शामिल संभागीयो ने अपने हाथ में तख्तियों पर लिखे नारों दो बंूद पोलियो की दवा पिलाओ , बच्चों कों विकलांगता से बचाओ , जब चलेगा पल्स पोलियो अभियान मिटेगा पोलियो का नामों निषान, पोलियो की दवा देंगे कब ? जन्म से लेकर पांच वर्ष तक, चल पडी है पोलियो लहर गांव-गांव और शहर – शहर, उठो पोलियो बूथ चलो दो बूंद जिंदगी की पिलाओ आदि नारों से पोलियो संबंधी जागरूकता का संदेश दिया।

 

पोलियो रैली को हनुमान चोराहे पर जिला प्रजनन एवम् शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नारायण राम व डीपीसी उमेश आचार्य ने संबोधित किया। उन्होंने पोलियों बूथों पर जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने में सहयोग देने की बात कही। उन्होने बताया कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा बूथ पर खुराक पीने से वंचित रह जाता है तो अभियान के दूसरे व तीसरे दिन भ्रमणषील दलो द्वारा घर घर जाकर बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी ।

 

जागरूकता रैली आयोजन के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बुनकर , डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नारायण राम, उप निदेशक आईसीडीएस महेश गुप्ता, उपनिदेशक महिला अधिकारीता विभाग अशोक गोयल, डॉ चंदन सिंह, उमेश आचार्य, डॉ मोहम्मद इरफान एवं चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!