Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा ख़बरें
Trending

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

14 मई की तारीख. 12 बजे का वक्त. मां गंगा और काशी के कोतवाल काल भैरव की पूजा के बाद नीली सदरी पहने पीएम मोदी वाराणसी कलक्ट्रेट में दाखिल होते हैं. नामांकन के लिए चार प्रस्तावक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ कमरे में दाखिल होते हैं। सामने कुर्सी पर निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम बैठे हुए हैं। मोदी खड़े होकर उन्हें नमस्कार करते हैं. अपना हलफनामा और जरूरी दस्तावेज सौंपते हैं. फिर शपथ पढ़ते हैं. यह तस्वीर अपने आप में अनूठी है. लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर. देश के सबसे बड़े पद पर बैठे पीएम मोदी लोकतंत्र के सिपाही को खड़े होकर नमस्कार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदीने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. इस दौरान 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक - पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर रहे. पीएम मोदी जब नामांकन करने पहुंचे तब उन्होंने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। कौन हैं एस. राजलिंगम, जिन्हें मोदी ने खड़े होकर किया नमस्कार एस. राजलिंगम वाराणसी के जिलाधिकारी हैं. एस राजलिंगम तमिलनाडु के रहने वाले हैं और 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं. उन्होंने बीटेक किया है. एस. राजलिंगम इससे पहले उत्तर प्रदेश के बांदा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, औरेया में डीएम और लखनऊ में विशेष सचिव दुग्ध विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सोनभद्र और कुशीनगर में भी डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा राजलिंगम सुल्तानपुर में कलेक्टर, अयोध्या के नगर आयुक्त, बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं चुके हैं। पीएम मोदी ने खास मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल किया. पीएम मोदी के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. तेज धूप के बीच भी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे. साथ ही नामांकन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा कि पीएम मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था. प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं।

गले में अंगवस्‍त्र, हाथ में आरती की थाल और महादेव का नाम …दशाश्वमेध घाट पर PM का गंगा पूजन, देखें तस्वीरों में

 

Ganga Saptami PM Nomination: गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपनी मां गंगे का पूजन अर्चन किया। पीएम मोदी नॉमिनेशन से पहले तय शेड्यूल के मुताबिक दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पंडित वेंकटरमन घनपाठी ने अंगवस्त्र पहना स्वागत किया। इस दौरान 5 पंडित पूजन के लिए मौजूद रहे। उन्होंने नाग आरती की।

पीएम सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे। पूजन के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट की ओर बढ़े। नमो घाट से काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर पहुंच उनका आशीर्वाद लिया।नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचें और नामांकन दाखिल किया।रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नामांकन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने BHU से काशी विश्वनाथ मंदिर तक 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।गंगा सप्तमी के दिन किया नॉमिनेशन

 

14 मई शास्त्रानुसार काफी पवित्र तिथि है। गंगा की उत्पत्ति तिथि है। वैशाख शुक्ल सप्तमी बेहद पुण्यकारी मानी जाती है। इस बार नक्षत्रराज पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिर्विदों के अनुसार दोनों ही योग कार्य सिद्धि के लिए शुभ माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए काशी से तीसरी बार पर्चा भरा। संपूर्ण शास्त्रीय विधान का ध्यान रखा। पर्चा दाखिला के लिए चुनी गई तिथि वैशाख शुक्ल सप्तमी है।उन्होंने रोड शो के बाद कहा था- बाबा विश्वनाथ की नगरी की देवतुल्य जनता-जनार्दन का नमन और वंदन

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!