अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

ऑटो चालक द्वारा छेड़खानी

स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत।

आज लगता है कि इंसानियत दम तोड़ चुकी है। दरिन्दो से कोई सुरक्षित नही। मामला नागपुर मे बुधवार को घटी एक घटना की है।जहां ऑटो चालक द्वारा स्कूली छात्रा के यौन उत्पीड़न काहै ।घटना नागपुर के अंजनी पुलिस थाना क्षेत्र का है।जनकारी अनुसार ऑटो चालक छात्रा को स्कूल सै घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान छात्रा ऑटो मे अकेली थी चालक ने ऑटो सुनसान जगह रोक दिया और छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने चालक की पूरी वारदात को मोबाईल मे कैद कर लिया।और पुलिस को इसकी जनकारी दे दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करते हुए बड़ी चालाकी के साथ आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।बताया जाता है कि ऑटो चालक लड़की के माता-पिता को जानता था। वह रोज उस छात्रा को अपने ऑटो से स्कूल ले जाताथा।इस घटना के बाद छात्रा के माता-पिता चिन्ता मे है। यह घटना बहुत ही निंदनीय है इस घटना के बाद अभिभावको का अपने बच्चो को ऑटो से स्कूल भेजना एक प्रकार से चिन्ताजनक विषय हो जाता है। आगे इस प्रकार की घटनाए न हो इसके लिए सभी अभिभावको को सतर्क रहना चाहिए। पुलिस प्रशासन को भी इस प्रकार के घटना को रोकने हेतु आरोपी पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करनी चाहिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!