रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब — न्यू ईरा एनजीओ पठानकोट द्वारा अपने स्थाई सदस्यों और अस्थाई एडवाइजर्स के लिए मेडिटेशन मीट का आयोजन किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के वाईस चेयरमैन विशाल महाजन ने बताया कि समय-समय पर अपने मेंबर्स की आध्यात्मिक ग्रोथ के लिए मेडिटेशन मीट करवाईं जाती है। इससे निश्चित तौर पर हम नेगेटिविटी और व्यर्थ विचारों से पार पा सकते हैं, इसके अलावा बहुत से रोगो से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आजकल के दौर में एक खुशहाल जीवन जीने के लिए मेडिटेशन बहुत लाभकारी है। इस मौके पर डॉ पंकज शर्मा और डॉ अनिल गर्ग ने हाजिर सदस्यों का आध्यात्मिक ग्रोथ के लिए मार्गदर्शन किया। आज की मीट में कैलाश मलगुरिया, डा अमित गुप्ता, डी टी अपर्णा गुप्ता, एडवोकेट नीरज महाजन, शिखा पठानिया, पूनम महाजन , मीरा गुप्ता,पूजा डाबर, समीर गुप्ता , राजेश महाजन, कुलविंदर राजपूत, राजीव महाजन, डा इंशात महाजन , रवि गुप्ता आदि ने भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए एनजीओ सदस्यों द्वारा विशेष रूप से डा रिचा शर्मा का धन्यवाद किया।
2,503 1 minute read











