संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
भवनाथपुर से
पुलिस के द्वारा लाख सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समय समय पर चलाने के बाउजूद वाहन मालिक और सवारी सड़क यातायात नियम का अवहेलना करते नजर आ रहे है ।जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है ।

हालांकि पुलिस के द्वारा समय समय पर वाहनों की जांच पड़ताल की जाती है और कई लोगों के ऊपर करवाई करते हुए चालान भी किया गया है ।परंतु फिर भी लोगों में सुधार का नाम नहीं है ।बताते चलें की भवनाथपुर साप्ताहिक लगाने वाले दो दिन बाजार रविवार और बुधवार को केतार ,खारोंधी
श्री बंशीधर नगर के साथ साथ कई आस पास के गांवों से लोग ऑटो और कमांडर जीप से आना जाना रहता है।जिसमे वाहन चालक क्षमता से दो गुना से अधिक सवारी लोड कर असुरक्षित यात्रा भेड़ बकरि के तरह कर रहे है ।खास कर देखा जा रहा है की थाना क्षेत्र के कोन मंडरा से तीन चार कमांडर जीप वाहन चालक प्रतिदिन एक जीप में लगभग ढाई दर्जन से अधिक सवारी गाड़ी के अंदर बहार ऊपर तक सवारी बैठकर आ जा रहे है जिसमे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकतीं है ।
इस बाबत थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया की गसती दल को वैसे वाहन चालकों के विरुद्ध जांचों उपरांत करवाई करने का निर्देश दिया गया है ।क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहन के विरुद्ध करवाई की जायेगी ।














