Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कर्णेश्वर मेला देव मेला में उमड़ा जन सैलाब

दूर दूर से आये देवी देवताट्र स्ट ने देवी देवताओं का नारियल भेट कर किया अभिनन्दन किया गया

कर्णेश्वर मेला देव मेला में उमड़ा जन सैलाब

नगरी…26/2/24

दूर दूर से आये देवी देवताट्र स्ट ने देवी देवताओं का नारियल भेट कर किया अभिनन्दन किया गया

नगरी,,,ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर में मांघ पूर्णिमा में प्रतिवर्ष होने वाला मेला महोत्सव में रविवार को देव मड़ई का आयोजन हुआ।जिसमें हजारों दर्शनार्थियों सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा ,बस्तर व अंचल के कोने कोने से आये आंगा देव सेकड़ो देवी देवताओं अपने पूरे स्वरूप डांग डोली बाना आदि लिये मन्दिर परिसर में खम्बेश्वरी में माथा टेक जोहार भेट कर परम्परागत रूप से बाबा बालग़ीर के अगुवान व छिपली पारा के टिकरी वाली के मार्गदर्शन में मेला
का ढाई परिक्रमा किया। जिनका विधायक अम्बिका मरकाम,विधायक सावित्री मण्डावी, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव,कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,संरक्षक कैलास पवार, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,रवि दुबे, शिवकुमार परिहार, गगन नाहटा,नागेन्द्र शुक्ला रवि ठाकुर,निकेश ठाकुर,कोमल श्रीमाली, कलम सिंह पवार,उत्तम साहू ,छबि ठाकुर,रवि ठाकुर,रामभरोसे साहू ,भरत निर्मलकर,राम लाल नेताम,जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे आदि ने परम्परानुसार फूल माला पहनाकर व नारियल भेंटकर स्वागत सत्कार,सम्मान किया। मौसम खराब होने के बावजूद परम्परानुसार प्रतिवर्ष की भांति मेला में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।दूर दूर से विभिन्न वाहनों में सवार होकर मेला स्थल पहुचे। कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में लोगो ने कतार लगाकर दर्शन किया ।पुलिस प्रशासन सुरक्षा ब्यवस्था में मुस्तेद रहे , देउर पारा के युवाओं ने व्यवस्था सम्भाली। स्कॉउट के छात्र छात्राओं ने भंडारा में भोजन परोसने में सहयोग प्रदान किया , स्वास्थ्य विभाग स्टाल लगाकर प्राथमिक उपचार में लगे रहे,नगर पंचायत नगरी ने टेंकर में पानी व्यवस्था कराई तथा उनके सफाई कर्मी अपनी सेवाओं में डटे रहे ।मेले में लोगो ने क्राफ्ट बाजार,मीना बाजार ,मौत का कुआ सर्कस ,झूला ,ग्रामीण रहचुली आदि का लुत्फ उठाया वही विभिन्न दुकानों में जमकर खरीददारी की जिससे दुकानदारो ने राहत की सांस ली।रात्रि में अल्का चंद्राकर कृत छतीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम फुलवारी का मंचन हुआ जिसका दर्शकों ने आनंद लिया।इस दौरान संरक्षक कैलास पवार,ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा, कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव राम भरोसा साहू,कमलेश मिश्रा, नागेन्द्र शुक्ला,शिव कुमार परिहार, रवि दुबे कलम सिंह पवार,रवि ठाकुर,गगन नाहटा,नोहर साहू,छबि ठाकुर,राम लाल नेताम,प्रकाश बेश,मोहन पुजारी,योगेश साहू अमर सिंह पटेल,के एस श्रीमाली,भरत निर्मलकर,कमल डागा,अंजोर निषाद,उत्तम साहू दीपक यदु, रवि भट्ट, हनी कश्यप,महेंद्र कौशल,प्रताप सुरेशा,मिलेश साहू बबलू गुप्ता,ललित निर्मलकर,अमर सिंह पटेल,सचिन भन्साली, प्रदीप जैन,नन्द यादव,सुनील निर्मलकर, होरी लाल पटेल,प्रेम लता नागवंशी,अश्विनी निषाद,के आर बोरघरिया,राजू सोम, ईश्वर जांगड़े,अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू,मनोहर मानिकपुरी,देवेन्द्र साहू,,हेमन्त पूरी गोस्वामी,डोमार मिश्रा,अशोक देवांगन,पूनारद जांगड़े ,खम्मन आडिल ,कौशल साहू,परमेश्वर नेताम,देवेन्द्र मिश्रा, प्रीतम गोस्वामी ,प्रकाश सार्वा,राम लाल नेताम, तेज नाथ साहू,राजू सोम ,टेश्वर ध्रुव,पंकज ध्रुव आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!