अन्य खबरेकटनीकृषिताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अफसरशाही – कृषि विभाग ने किराए पर दे दिया गोदाम

रीठी मुख्यालय का मामला, अधिकारी अंजान

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI

एक ओर जहां सरकार द्वारा किसानों के हित में तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर जिले में इन दिनों प्रदेश की मोहन सरकार के राज में अफसरशाही हावी है। कार्यालयों का संचालन में विभाग के जिम्मेदारों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला हमेशा से मनमानी के वायरस से पीड़ित कृषि विभाग रीठी का सामने आया है।

देखा गया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोदाम को बीते कुछ माहों से किराए पर दे रखा है। जिसकी भनक न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को है और न ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को। बताया गया कि रीठी में पोस्ट मार्टम हाउस का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को कृषि विभाग ने गोदाम को रहने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से किराए पर दे रखा है। बताया जाता है कि उक्त कृषि विभाग के गोदाम में बीते तीन-चार माह से ठेकेदार किराए पर रह रहा जिसकी भनक तक जिले के अधिकारियों को नहीं है।

गौरतलब है कि रीठी तहसील मुख्यालय का कृषि विभाग इन दिनों पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी का शिकार होकर रह गया है। किसानों का कहना है कि खाद-बीज रखने वाले गोदाम को अधिकारियों ने किराए पर दे रखा है और किसानों को खाद-बीज लेने के लिए पदस्थ अधिकारियों के घर बुलाया जाता है। बताया गया कि यहां पदस्थ अधिकारी कर्मचारी नियमों को ताक में रखकर अपने घरों से खाद-बीज का वितरण करते हैं। सूत्रों की मानें तो रीठी कृषि कार्यालय में पदस्थ जिम्मेदार अधिकारियों की राजनैतिक गलियारे में पकड़ मजबूत है, जिसके चलते ये मनमानी पर उतारू हैं और अधिकारी सब जानकर भी अनजान बने हुए हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!