अन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरें

रैपुरा को हराकर सिमरी बनी फाइनल विजेता

रीठी के गोदाना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI 

रीठी जनपद की ग्राम पंचायत गोदाना में बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेलने के बाद भव्य समापन हो गया। जनपद पंचायत रीठी अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी, ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच गौरव शाहजूदेव के मुख्य आतिथ्य में गोदाना के खेल मैदान में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसके बाद विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। देखा गया कि रैपुरा और सिमरी के बीच फाइनल मुकाबला निर्धारित सोलह-सोलह ओवरों का खेला किया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी रैपुरा की टीम ने चौदह ओवर में दस विकेट खोकर सिर्फ 108 रन ही बनाए। रैपुरा टीम निर्धारित ओवर तक नहीं खेल पाई और चौदह ओवर में ही आल आउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थ इलेवन सिमरी की टीम ने महज ग्यारह ओवरों में ही दो विकेट खोकर मैच में शानदार जीत हासिल कर ली। सिद्धार्थ इलेवन सिमरी के खिलाड़ी मनीराम ने छह छक्के लगाते हुए चार विकेट भी लिए। मनीराम की बल्लेबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टूर्नामेंट समिति द्वारा विजेता रही सिद्धार्थ इलेवन सिमरी की टीम को 31 हजार रुपए नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया वहीं उप विजेता रही रैपुरा टीम को भी 11 हजार रुपए नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल मैदान दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!